Gridih News: चोरी की बाइक खपाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। जिलेभर में चोरी की बाइक खपाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को भरकट्टा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशमुंडी निवासी रवि साव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरी की बाइक खपाने का आरोपी आशीष कुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसडीपीओ धनंजय राम के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: बाइक चोरी मामले में एक संदिग्ध हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.