गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के मेढ़ो चपरखो पंचायत अंतर्गत गोबिंदपुरा गांव स्थित चेलियापहरी पहाड़ी में संचालित अवैध पत्थर खदान के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम समीर रेनियल खलको के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर एक पोकलेन, सात ट्रैक्टर के इंजन, तार, जिलेटिन के जरिय पत्थर तोड़ने का सामान सहित अन्य सामान जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान खदान संचालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने उसकी पहचान कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

अवैध खनन की सूचना स्थानीय क्रशरों में खपाया जा रहा था बोल्डर : प्रशासन को सूचना मिली थी कि गोबिंदपुरा गांव स्थित चेलियापहरी पहाड़ी के पास लंबे समय से अवैध तरीके से पत्थर खदान का संचालन किया जा रहा है। यहां से निकाले गए बिल्डर क...