गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड अंतर्गत महेशमरवा पंचायत के तिलैया गांव निवासी राजू टुडू (47) की ट्रेन से गिरकर असामयिक मौत हो गई। वह चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था और अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में भाजपा नेता सह समाजसेवी सुकेज हेम्ब्रम ने बताया कि राजू टुडू चेन्नई से ट्रेन के माध्यम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। इधर, धनवार विधायक सह झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सहयो...