गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भंडारीडीह, मोहनपुर कब्रिस्तान में स्थित हजरत शेख नूर मोहम्मद शाह गुलशन शाह उर्फ चूड़ी शाह चिश्ती लाहौरी रह. की मजार पर चल रहे 68वां सालाना उर्स मुबारक अपने रंग में आ गया है। उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को बाहरी जिलों और स्थानीय मुरीदों की काफी भीड़ रही। दिनभर मजार पर मुरीदानों द्वारा चादरपोशी की गई। सोमवार रात मजार पर सरकारी चादरपोशी हुई। भंडारीडीह स्थित खानकाह शरीफ से सरकारी चादर निकली, जो मुख्य मार्ग, मोहनपुर होते हुए चूड़ी शाह की मजार पर चढ़ाई गई। इसके बाद मुरीदों द्वारा मजार पर चादर चढ़ाने का सिलसिला शुरु हो गया। इधर उर्स को लेकर मजार स्थल पर चादर सहित फातेहाखानी की दर्जनों दुकानें लगाई गई है। आने-जानेवाले रास्तों को रोशनी से पाटा गया है, ताकि यहां आनेवाले मुरीदानों को किसी तरह की दिक...