Gridih News: चुंगलखार में वृद्धा की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चुंगलखार गांव के टोला दुर्गेशरण में शुक्रवार को 70 वर्षीय वृद्धा परनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान झारखंडी मोदी की पत्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वृद्धा के शव की स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने सामान्य मौत की बजाय हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आकस्मिक मौत का है या हत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.