गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। एक महिना पूर्व चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली युवती के शव मामले की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा दी है। रेल थाना गोमो से मिली जीरो एफआईआर पर पुलिस ने 27 अक्टूबर को मामला दर्ज करते हुए 29 अक्टूबर को मामले का उद्भेदन कर दिया। रेलवे ट्रैक पर मिला शव कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या निकली। प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को हादसा करार देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसमें आरोपी पति का साथ उसकी पत्नी ने भी दिया। एक माह से अधिक समय बाद जब पुलिस को जांच की जिम्मेदारी मिली तब महज दो दिनों के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गुरुवार को बगोदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ धन...