गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। यू के इंक्लाइन की अंतिम खदान बंदी योजना (एफएमसीपी) के अंतर्गत मटरूखा पंचायत भवन में शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। एफएमसीपी के तहत आयोजित यहं 24वां तथा यूके इंक्लाइन के अंतर्गत 6वां चिकित्सा शिविर था। जिसमें कुल 139 लाभार्थियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का संचालन क्षेत्रीय अस्पताल, गिरिडीह की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राहुल रंजन (ढोरी क्षेत्र) एवं डॉ. अनुराग (गिरिडीह क्षेत्र) ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में एसओ (पीएंडपी) अनिल पासवान, सीएसआर अधिकारी मोहम्मद सादिक, मटरूखा पंचायत के मुखिया रविंद्र मंडल एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...