गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत करिहारी पंचायत में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार भाइयों का घर जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा और आवास की मांग की है।

आग लगने की सूचना पीड़ित महावीर प्रसाद कुशवाहा, पिता स्व. दामोदर महतो, ने आवेदन में बताया है कि 25 जुलाई की देर रात करीब 1:30 बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य बाहर निकले तो देखा कि घर में भीषण आग लगी हुई है। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम ...