गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ चौक की जर्जर सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रविवार को जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव, उप प्रमुख रबुल हसन रब्बानी, 20 सूत्री सदस्य सच्चिदानंद सिंह एवं कोडरमा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने जमुआ चौक का निरीक्षण कर सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क की स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। फोन पर संबंधित सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क की मरम्मत का टेंडर करीब एक माह पूर्व ही हो चुका है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए जल्द काम शुरू कराने ...