गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां में पिछले चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रहने से आक्रोशित दर्जनों महिला-पुरुष रविवार को वार्ड सदस्य रेशमा प्रवीण की अगुवाई में पीएचईडी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पेयजलापूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया और नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें सप्ताह में महज एक-दो दिन ही पानी मिल पाता है। बाकी दिन कभी मोटर खराब होने तो कभी लो वोल्टेज का हवाला देकर जलापूर्ति बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों का कहना था कि वे प्रत्येक माह नियमित रूप से पानी का बिल जमा करते हैं, इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ग्राम सभा में गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रह...