गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड में पिछले चार दिनों से जंगली बिरनी के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अब तक करीब 40 लोग बिरनी के डंक से घायल होकर गावां सीएचसी पहुंच चुके हैं। वहीं, बिरनी के हमले में बिरने निवासी सरकारी शिक्षक देवेंद्र सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों में बिरनी के हमले को लेकर काफी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के आसपास रहनेवाले लोगों को पत्ता, लकड़ी आदि लाने के दौरान बिरनी के हमले का डर बना रहता है। सुदूरवर्ती गांवों में तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में गंभीर स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने और आपात...