Gridih News: चलने लायक भी नहीं है जमुआ विधायक की पंचायत की सड़क
गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: सियाटांड़। जमुआ विधानसभा क्षेत्र के औरागारो की सड़क आजादी के 79 वर्षों बाद भी नहीं बन सकी है। गांव की गली की वर्तमान स्थिति इतनी दयनीय व भयावह है कि बरसात के चार महीने मानों लोगों को नर्क से गुजरना पड़ता है। सड़क नहीं बनने से लोगों को सबसे ज्यादा मलाल इस बात का है कि जमुआ विधायक मंजु कुमारी का आवास कुरहोबिंदों पंचायत के गम्हारडीह में है और औरागारो भी इसी पंचायत में है। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के दौरान विधायक ने लोगों से वादा किया था कि सबसे पहला सड़क निर्माण उनकी कलम से इसी गांव का होगा; परंतु अब चुनाव जीतने के दो वर्षों बाद भी ग्रामीणों का दुःख ज्यों का त्यों बना हुआ है। दो गांवों की एक हजार आबादी प्रभावित
सड़क की स्थिति उक्त कच्ची पगडंडी से कुरहोबिंदो पंचायत के औरागारो व मलुआटांड़ पंचायत के बरमसिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.