Gridih News: चलती स्कूटी में लगी आग, स्वास्थ्यकर्मी बाल-बाल बचे
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन मुख्य मार्ग पर सिद्धायतन के समीप मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में भी कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। स्कूटी पेट्रोल से चलनेवाली थी। बताया जाता है कि स्कूटी सवार मधुबन मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। सिद्धायतन के समीप पहुंचते ही अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। स्कूटी में आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित दूरी बना ली। इसके बाद आसपास मौजूद राहगीर मौके पर जुट गए। आग तेजी से फैलने के कारण कुछ ही देर में पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। राहगीरों ने तत्परता दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.