गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को शिशु वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी के निर्देशन में विशेष चलचित्र दर्शन दिवस आयोजित किया गया। इसमें अरुण से प्रभात वर्ग तक के करीब 160 नन्हें भैया-बहनों को डिवाइन डेटर पुस्तक पर आधारित फिल्म हनुमान अंश दिखाई गई। वाटिका की शिक्षिकाओं के सहयोग से कक्षा को सिनेमा हॉल का स्वरूप दिया गया। फिल्म शुरू होते ही बच्चों में उत्साह का माहौल बन गया और उन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय कर दिया। फिल्म के माध्यम से बच्चों को सच्ची भक्ति, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ संस्कार और सीख का माध्यम भी बनते हैं। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी सहित प्रिया बिशा...