गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: जमुआ। मेढ़ो पंचायत के चपरखो मोड़ पर बुधवार को साप्ताहिक हाट का उद्घाटन मुखिया मनोज कुमार पासवान ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाट केवल खरीद-बिक्री का स्थान नहीं, बल्कि ग्रामीणों के मेल-मिलाप का भी केंद्र है। हाट शुरू होने से स्थानीय किसानों को अपनी सब्जियों और अन्य उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में उत्पादित सब्जियां सीधे यहां बेच सकेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों को ताजी सब्जियां और अन्य उत्पाद अपेक्षाकृत सस्ते दर पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हाट के नियमित संचालन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वहीं पूर्व मुखिया शांत...