Gridih News: चन्द्रवंशी महासभा की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: गिरिडीह। अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बरगण्डा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, समाज की एकजुटता और समाज के लोगों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके और समाज को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही समाज के नाम पर उपलब्ध विभिन्न भूमि के स्वामित्व, संरक्षण एवं उपयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समाज की भूमि से संबंधित किसी प्रकार की बाधा या विवाद है तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप उन भूमि पर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.