Gridih News: चकरदहा स्कूल बना तालाब, बाल्टी से पानी निकालकर पढ़े बच्चे
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड के चकरदहा मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर बुधवार को सामने आई। लगातार बारिश के बाद विद्यालय परिसर में घुटने तक पानी जमा हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरा स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि बारिश का पानी विद्यालय भवन के अंदर तक पहुंच गया। कार्यालय और निचले तल्ले के कई कमरों में पानी भर गया। बच्चों को पढ़ाई करने से पहले खुद ही कक्षाओं से पानी निकालना पड़ा। बुधवार को विद्यालय पहुंचे बच्चों ने बाल्टी के सहारे कमरों में जमा पानी बाहर निकाला। इसके बाद किसी तरह कक्षाएं शुरू हो सकीं। जलजमाव के कारण प्रार्थना सभा भी बरामदे में करानी पड़ी। विद्यालय परिसर में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा रहने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव के कारण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.