गिरडीह, अक्टूबर 10 -- मंदिर के लिए 51 किलोग्राम का घंटा दान Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चकरदहा हाडोडीह स्थित बाबा भयहरणनाथ धाम में आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। स्व. भृगुनंदन पाठक के पौत्र और रीना देवी एव प्रदीप पाठक के पुत्र सोमनाथ पाठक ने निर्माणाधीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर के लिए 51 किलोग्राम का भव्य घंटा दान किया है। दान किए गए घंटे की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। परिवार के इस सराहनीय योगदान की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इसे धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। उनका यह योगदान भगवान श्री राधा-कृष्ण के प्रति अटूट विश्वास, धार्मिक निष्ठा और सेवा-भावना को दर्शाता है। मंदिर निर्माण समिति का कहना है कि इस प्रकार के सहयोग से न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, संस्कार और परोपकार की भ...