गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के चंदौरी रोड मोड़ और कालीबाड़ी मार्ग पर रोज लंबा जाम लग रहा है। बुधवार को भी लोग जाम से हलकान-परेशान रहे। देर संध्या से यह मार्ग बुरी तरह जाम की गिरफ्त में रह रहा है। इससे मौलाना आजाद चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैंड रोड, बीबीसी रोड, पदम चौक सहित अन्य सड़कों पर भी जाम लग रहा है। दरअसल मानसून के दस्तक पर नाला चोक होने से इस सड़क पर पानी भर जाता है। आसपास के दुकानों में पानी घुस जाता है। इससे दुकानों की दुकानदारी खराब होती है। हाल में नगर निगम ने जलभराव से राहत देने के लिए हाई-पावर डी-वॉटरिंग मशीनें लगाकर इससे राहत देने का काम की। इसके लिए सड़क की खुदाई कर गंदगी से चेक नाले को साफ किया गया। सड़क खुदाई के बाद मलवे को इसी स्थान पर डंप कर दिया गया। जिस कारण चौड़ी सड़क इस मोर्चे पर संकरी हो गई...