Gridih News: चंदौरी के दवा दुकानदार के अपहरण कर लेने की आशंका, कार बरामद
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी के मेडिकल स्टोर के मालिक राजकुमार राम ( 60 ) मंगलवार रात से लापता हैं। पुलिस को तिसरी के चंदवापहाड़ी गांव जानेवाले रोड से उनकी नेक्सन कार मिली है। परिवार के लोग राजकुमार राम के अपहरण होने की संभावना जता रहे हैं। वहीं तिसरी और चंदौरी में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। तिसरी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और राजकुमार राम को खोज निकालने के लिए मंगलवार रात से ही लगी हुई है। बुधवार शाम तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिससे उनकी पत्नी, पुत्र व अन्य लोग काफी चिंतित हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि राजकुमार राम की चंदौरी बाजार में दवा की दुकान है और वह गांवों में प्रैक्टिस भी करते हैं। मंगलवार शाम वह अपने चंदौरी स्थित घर से तिसरी जाने की बात कहकर कार से निकले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.