गिरडीह, नवम्बर 12 -- Gridih News: डुमरी। झारखंड कॉलेज मैदान घुटवाली में बुधवार को सोहराय पर्व के अवसर पर बरदखूंटा मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में मधगोपाली पंचायत सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। मेले की अध्यक्षता थानेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन नीलकंठ महतो एवं मुकेश कुमार महतो ने किया। मेले का उद्घाटन कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, अमित महतो, अखिलेश महतो, यशोदा देवी, सुनीता देवी एवं धनेश्वर विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर शीतल ओहदार ने कहा कि सोहराय पर्व कुड़मी समाज की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। समाज अपनी रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुल्ही में सोहराय पर्व पर बरदखूंटा का आयोजन सोहराय पर्...