गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: बगोदर। घाघरा साइंस कॉलेज में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही एसआईआर के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र के शिक्षक सह नोडल अधिकारी सुधीर कुमार ने एसआईआर के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि एसआईआर किस प्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है और इसमें आमजन की भागीदारी क्यों जरूरी है। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 11वीं कला वर्ग की छात्रा, द्वितीय स्थान 12वीं कला वर्ग का छात्र एवं तृतीय स्थान 12वीं विज्ञान वर्ग का छात्र रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए राशि, अलिशा, सोनाक्षी, सेकेंड पुरस्कार के लिए मंटू साव, सूरज महतो, सोनू माली, पियुष पांडेय, गौरव कुमार सिंह, थर्ड पुरस्कार ...