Gridih News: घर से निकली महिला का नहीं मिल रहा सुराग
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: देवरी। हीरोडीह थाना क्षेत्र के सोनापहाड़ी गांव के अब्दुल गणि अंसारी की पत्नी नुनेशा खातून 62, के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लापता होने के तीन दिन बीत जाने पर भी उसका सुराग नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया है। इस संबंध में गायब हुई महिला के पति अब्दुल गनी ने हीरोडीह थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि नुरेशा खातून 25 अक्टूबर 2026 को करीब आठ बजे सुबह राजधनवार में इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चलने पर उन्होंने 27 अक्टूबर को हीरोडीह थाना में आवेदन देकर जांच-पड़ताल कर उसके खोजबीन की गुहार लगाई है। थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.