Gridih News: घर में पड़ी दरार, ग्रामीणों ने रोका हाइवा
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड के गोबिंदपुरा और दमगी खदानों से निकलने वाले पत्थरों की ढ़ुलाई करने वाले हाइवा को ग्रामीणों ने बुधवार को श्याम सिंह नवाडीह के पास रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पत्थर तोड़ने के लिए किए जा रहे विस्फोट से आसपास के घरों में कंपन के कारण दरारें पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बासुदेव पांडेय के घर की दीवारों में पड़ी दरारों को इसका उदाहरण बताते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि खदानों से लगातार भारी वाहनों के परिचालन से सड़क की हालत भी खराब हो रही है। हाइवा के आवागमन से सड़क पर धूल उड़ने के साथ जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि खनन कार्य के नियमों की जांच होनी चाहिए और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।ग्रामीणों ने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.