गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। आमतौर पर जंगली इलाके में पाए जाने वाला धामन सांप बुधवार को बगोदर बाजार में आबादी के बीच पहुंच गया। बगोदर बाजार निवासी बिपू जायसवाल के घर में अचानक सांप घुस आया। बताया जाता है कि घर के अंदर सांप को देखकर परिजन घबरा गए और डर से शोर मचाने लगे। सांप घर के एक कोने में छिपा हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय निवासी सह पेशे से शिक्षक राहुल कुमार गुप्ता को दी गई। सूचना मिलते ही राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बिना सांप को नुकसान पहुंचाए उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारों के अनुसार धामन सांप जहरीला नहीं होता है। यह चूहों को खाता है और किसानों का मित्र माना जाता है। लेकिन अचानक घर में सांप देखकर किसी को भी डर लगना स्वाभाव...