Gridih News: घर में घुसकर मारपीट, छह पर केस
गिरडीह, जुलाई 21 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांड़ीडीह भलगढा में घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में डांड़ीडीह भलगढा निवासी मो शाहीद के फर्द बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में डांड़ीडीह भलगढा निवासी इस्लाम शेख उर्फ टिंकू मिस्त्री, अमन शेख, शाहरूख शेख, साहिदा खातून, आशीफ शेख एवं रानी प्रवीण को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मो शाहीद का कहना है कि सभी आरोप एकमत होकर उसके घर के अंदर घुस गये और गाली-गलौज करने लगे तथा जान मारने की नीयत से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.