गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रुप से एक युवक को जख्मी कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पचंबा थाना क्षेत्र के छह नंबर पेसराबहियार निवासी 20 वर्षीय सोनु कुमार की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद निवासी साजिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी साजिद को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। सोनू का कहना है कि रात लगभग दो बजे साजिद उसकी चहारदीवारी पार करके उसके घर में घुस गया। जब वह आवाज सुनकर उसके पास गया और पूछताछ की तो वह एक मोटा डंडा उसके सर पर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद स...