गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के कुबरी गांव में एक महिला के साथ कथित रूप से घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, गहने छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिंकी देवी ने घोड़थम्भा ओपी में लिखित आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता पिंकी देवी ने आवेदन में बताया है कि 29 जून की शाम करीब 7:30 बजे, जब उनके पति बाबूलाल कुमार और ससुर सत्यदेव मोदी घर पर नहीं थे, उसी दौरान मेरे भैसूर महेश मोदी, विनोद मोदी, रूबी देवी और बुलबुल देवी कथित रूप से लाठी-डंडा एवं लोहे का रॉड लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का बयान आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने महिला को बाल प...