Gridih News: घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख
गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन ओपी क्षेत्र के कोडाडीह गांव में रविवार देर शाम गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से स्व. बबलू कोड़ा के घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े, सिलाई के सामान, अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना में छत, दरवाजा और घर में लगी एलईडी समेत कई सामान भी जलकर नष्ट हो गए। बताया जाता है कि बबलू कोड़ा की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी पत्नी अनु देवी सिलाई का काम कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करती हैं।
आग लगने की घटना पीड़िता के अनुसार रविवार देर शाम वह खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर जला रही थीं। इसी दौरान पाइप में रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। पीड़िता ने बताया कि वह बेहद गरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.