Gridih News: घर के सामने वैन ने दादी-पोती को कुचला, दादी की मौत, पोती गंभीर
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड अंतर्गत विवेकनगर में बुधवार को तेज रफ्तार ओमनी वैन ने घर के सामने खड़ी दादी-पोती को रौंद दिया। हादसे में दादी की मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल है, जिसे हजारीबाग रेफर किया गया है। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें ओमनी वैन काफी तेज रफ्तार में आती दिख रही है। मृतका की पहचान विवेकनगर निवासी बुंदिया देवी (48) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अपनी 6 वर्षीय पोती रूबी कुमारी के साथ घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान सरिया की ओर जा रही ओमनी वैन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद अनियंत्रित वैन सड़क किनारे खाई में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक स्टीयरिंग में फंस गया। बाद में क्रेन की मदद से उसे सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.