Gridih News: घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, कई टीवी-फ्रिज जले
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बगोदर बाजार अंतर्गत सरिया रोड के बिजली उपभोक्ताओं को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मंगलवार को अचानक हाई टेंशन तार के एलटी तार के संपर्क में आने से कई घरों में हाई टेंशन करंट दौड़ गया। देखते ही देखते घरों में लगे बिजली उपकरण पटाखे की तरह फटने लगे। भुक्तभोगी सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने बताया कि उनके आवास में टीवी, फ्रिज, इंडक्शन सहित कई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। यही हाल बगल के कई घरों का भी है, जहां बल्ब तक फट गए। उन्होंने बताया कि सरिया रोड स्थित किसान भवन के पास हाई टेंशन प्रवाहित तार काफी नीचे झूल रहा है, जो अक्सर एलटी तार के संपर्क में आ जाता है। इसी कारण घरों में हाई वोल्टेज करंट पहुंचा और यह नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि बिजली व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.