गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के मकडीहा गांव के 22 वर्षीय युवक अश्विनी कुमार रंजन की पतरातू डैम में डूबने से हुई मौत के बाद गांव-घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को गांव में मृतक छात्र का शव आने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया गया कि मकडीहा गांव निवासी सहायक अध्यापक भरत दास एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका भुकरी देवी के पुत्र अश्विनी रंजन अपनी बहन के साथ रांची में रहकर पढ़ाई करता था। उनके पिता के अनुसार वह वहां बीएड कर रहा था। रविवार को अपने दोस्तों के साथ पतरातू डैम गया था। यह भी पढ़ें- Saraikela News: शिक्षक की लाश मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जहां पतरातु डैम में डूब जाने से उसकी मौत हो गई और उसका शव बरामद किया गया। हालांकि परिजनों ने उ...