Gridih News: ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में मनाई गई कलाम की जयंती
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां स्थित ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और केक काटकर खुशियां साझा की गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष चंद्रवंशी ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन मेहनत, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। बच्चों ने उनके आदर्शों पर चलने, ईमानदारी से पढ़ाई करने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती यह भी पढ़ें- Dehradun News: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि, बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.