गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जमडीहा पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक दामोदर राय से रंगदारी मांगने के आरोप में एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में दामोदर राय के द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि वे देवरी प्रखंड के जमडीहा पंचायत में वी भी जी रामजी के तहत ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। कोसोगोन्दोंदिघी गांव के पवन कुमार राय के द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांग की जा रही है। रंगदारी के रूप में राशि नहीं देने पर बाइक रोककर जान से मार देने की धमकी दी जाती है। आवेदन में बताया गया कि आरोपी के द्वारा के द्वारा कई पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व...