Gridih News: ग्रामीण साक्षरता कार्यक्रम चलाने पर बीएड छात्रा को मिली प्रोत्साहन राशि
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर की बीएड छात्रा मोनिका कुमारी को ग्रामीण साक्षरता कार्यक्रम चलाने पर महाविद्यालय की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार, सत्र 2024-26 की छात्रा मोनिका कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत हजारीबाग जिले के बरकट्ठा क्षेत्र में ग्रामीण साक्षरता अभियान चलाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करना संस्थान का महत्वपूर्ण दायित्व है। मोनिका का प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर बरकट्ठा की मुखिया प्रमिला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.