गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत भलुआ निवासी राजू भगत ( 65) का शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी देते हुए अशोक कुशवाहा ने बताया कि राजू भगत सामाजिक व्यक्ति एवं ग्रामीण चिकित्सक थे। सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जानवर के काटने पर उसका वह इलाज करते थे। उनके पास बिरनी प्रखंड सहित अन्य प्रखंड के लोग अपना इलाज के लिए आते थे। गरीब एवं निसहाय लोगों का वह निःशुल्क इलाज करते थे। वह कहा करते थे कि हमारा धर्म है किसी की जिंदगी बचाना। यदि वह जिंदा रहेगा तो अपने परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण तो करेगा यही हमारी फीस होगी। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...