गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के विश्वासडीह गांव निवासी शिव शंकर पाठक का कॉरकेट की छत तेज बारिश में गिर गयी है। घर की छत गिरने से भुक्तभोगी को लगभग 10 हजार का नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने कहा कि दो रुम की छत गिर गयी है। एक रुम का उपयोग परिजन रसोई घर के रुप में करते थे, जबकि दूसरे रुम का उपयोग सामान रखने में किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...