Gridih News: ग्रामीणों ने सार्वजनिक खेल मैदान के लिए जमीन देने पर जताई सहमति
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के महेशमरवा स्थित परसाटांड़ मैदान में रविवार को ग्रामीणों की एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई। गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सार्वजनिक खेल मैदान विकसित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस पहल को गांव के सामाजिक विकास और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी नागेश्वर यादव ने की। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में परसाटांड मैदान को सार्वजनिक खेल मैदान के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान महेशमरवा निवासी प्रकाश बेसरा, फागु बेसरा, तुलसी कुमार राणा और बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.