Gridih News: ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत चापदाहा के टोला डुमरियाडीह की मुख्य गली और संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में रास्ते की हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी डॉ. करीम ने बताया कि लंबे समय से इस गली की मरम्मत या पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क पर जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर जल्द ध्यान दिया जाए। यह भी पढ़ें- Gridih News: कच्ची सड़क से बारिश में ग्रामीणों का जीवन नरकीय उन्होंने जल्द से जल्द पक्की सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.