Gridih News: ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। चिरकी से लेकर मधुबन तक ग्रामीण जलापूर्ति योजना एक बार फिर ठप पड़ गई है। बराकर नदी स्थित इंटेक वेल में लगे मोटर खराब होने से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। योजना बंद होने से चिरकी, मधुबन की लगभग पांच हजार की आबादी पेयजल संकट का सामना करने को मजबूर है। उमस भरी गर्मी में जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पानी की किल्लत होने से चातुर्मास में आये तिर्थयात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है की सम्मेदशिखर मधुबन में जगह जगह वर्षाकाल चातुर्मास मनाया जायेगा। चातुर्मास में साधना आराधना के लिए विभिन्न राज्यों से श्रधालुओं का जुटान हो रहा है। जगह जगह आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे वक्त में मधुबन वासियों की प्यास बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.