गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गो सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बुधवार को राजस्थान के पवन धाम से पंचखंडपीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र महाराज गिरिडीह पहुंचे। अभियान के तहत उन्हें झारखंड एवं ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। उनके मार्गदर्शन में अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं संवैधानिक संरक्षण, गौ सेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर प्रभावी व्यवस्था तथा गो आधारित कृषि एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गिरिडीह में अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुकेश जालान को जिला संगठन प्रभारी...