गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोवर्धन पूजा को लेकर झारखंडधाम में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भीड़ के बावजूद पूजा-अर्चना का सिलसिला व्यवस्थित ढंग से चलता रहा। मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन के लोगों की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की विशेष परेशानी नहीं हुई। यह भी पढ...