Gridih News: गोरहंद में 387 छात्र-छात्राओं ने दी विद्यालय प्रमाणीकरण परीक्षा
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, गिरिडीह के निर्देश के आलोक में धनवार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोरहन्द में विद्यालय प्रमाणीकरण परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय के कक्षा द्वितीय से लेकर दशम वर्ग तक के कुल 387 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जानकी कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार विद्यालय स्तर पर प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के तहत परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य विद्यालय में निर्धारित शैक्षणिक मानकों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना है। परीक्षा के दौरान परीक्षक एवं शिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मूल्यांकन कार्य को संपन्न कराया। परीक्षा में ज्योतिष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.