गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: सियाटांड़। ग्राम भारती एनजीओ व जैविक कृषि के क्षेत्र में कई शोध करने वाले व गोबर मेन के नाम से मशहूर हेमलाल महतो (66) का निधन बुधवार को पैतृक गांव जमुआ के गोल्हैया हो गया। वे लंबे समय से कई रोगों से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 1960 में गरीब किसान परिवार में जन्मे हेमलाल ने अपना जीवन किसानों और समाज के हित में समर्पित कर दिया। वर्ष 1990-95 में ग्राम भारती, गोल्हैया की स्थापना कर उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को रेशम कीट पालन और रेशम से कपड़ा निर्माण का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय पेड़-पौधों, फूल-पत्तियों ...