Gridih News: गोपालडीह मोड़ के पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: बगोदर। नेशनल हाईवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को थाना क्षेत्र के गोपालडीह मोड़ के निकट एक अनियंत्रित ट्रक नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन के सहारे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को डिवाइडर से उतारा गया। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.