Gridih News: गोतनी ने हंसुए से काट दी अंगुलियां, मासूम पर भी लाठी तानी
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ससुराल में ही जान पर बन आई। खाना बना रही बहू पर गोतनी ने पहले लात-मुक्कों से हमला किया। फिर जान मारने की नीयत से गर्दन पर हंसुआ चला दिया। बचाव में हाथ आगे किया तो हाथ की अंगुलियां कट गयी और खून बहने लगा। इतने पर भी मन नहीं भरा तो डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर भी लाठी तान दी। यह सनसनीखेज मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाकबंगला गांव का है। पीड़िता ने बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता लक्ष्मी कुमारी (20 वर्ष), पति दीपक राणा, ग्राम डाकबंगला, पंचायत जरुआडीह की रहनेवाली है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उनकी बड़ी गोतनी गायत्री देवी, पति राजेश राणा, ग्राम डाकबंगला गाली-गलौज करते हुए आई और घर का ताला तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.