Gridih News: गैस के बढ़े दाम के बीच अवैध कोयले का कारोबार तेज
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: खोरीमहुआ। गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की परेशानी के बीच खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगोदर, विष्णुगढ़, सरिया और राजधनवार क्षेत्र से जुड़े कारोबारी एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयला खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र तक पहुंचा रहे हैं। इस पूरे कारोबार में स्थानीय स्तर पर पुलिस-प्रशासन की कथित निष्क्रियता अथवा संरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि पहले अवैध कोयले की ढुलाई मुख्य रूप से साइकिल के माध्यम से की जाती थी, लेकिन अब कारोबारियों ने परिवहन का तरीका बदल दिया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल, ऑटो, वैन और अन्य चारपहिया वाहनों से खुलेआम कोयले की ढुलाई की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.