Gridih News: गुस्से में कीटनाशक खाने से व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद में कीटनाशक दवा खाने से एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में बेंगाबाद के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एसआई जगन्नाथ पान क्लीनिक पहुंचे और मामले में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि लुप्पी पंचायत के लोधराटारी गांव निवासी 47 वर्षीय बुलाकी यादव ने गुरूवार को धान में छिड़काव वाली कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध भाई-बहन ने पी कीटनाशक दवा तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.