Gridih News: गुरु कृपा सेवा सोसायटी ने मनाया प्रकाश पर्व
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिखों के चौथे गुरु धन धन श्री रामदास जी महराज के 492 वें प्रकाश पर्व को गुरु कृपा सेवा सोसायटी ने श्रद्धा और उल्लास के साथ पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में मनाया। गुरु कृपा सेवा सोसायटी के द्वारा मनाए गए गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे के दीवान को फूलों से सजाया गया था। स्थानीय रागी जत्था ने धन धन रामदास गुर, जिनि सिरिआ तिनै सवारिआ और मनि चिंदिआ फलु पावणा, हउमै विचहु जाए कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया एवं एवं गुरुद्वारा का माहौल भक्तिमय बना रहा। बताया गया कि उन्होंने सिख धर्म को एक बिखरे हुए पंथ से एक संगठित नगर, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के रूप में स्थापित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रामगढ़ का गुरुद्वारा साहिब, धूमधाम से मना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.