गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी बाईपास स्थित टीवी फ्रिज की इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। यह घटना 9 जुलाई यानी रविवार की देर रात की है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि चोरों ने दुकान के बाहर पहले शराब पी और शराब की बोतल को दुकान के अंदर रख दिया। इसके बाद चोर गुमगी के निवासी प्रदीप गुप्ता की बाईपास में स्थित विशाल इंटरप्राइजेज नामक टीवी, फ्रिज की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गए और लगभग दस लाख की लागत के टीवी, फ्रिज, एसी, इनवर्टर,वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर साथ ले गए। वहीं पांच फ्रिज को दुकान के बाहर झाड़ी में फेंक दिया, इसे नहीं ले जा सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर सामान को ले जाने के लिए साथ में गाड़ी लेकर आया होगा। किंतु चोरी में प्र...